मुंबई के मुलुंड में निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरा, चपेट में आईं गाड़ियां-वीडियो

मुंबई: मुंबई के मुलुंड में निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का एक बड़ा हिस्सा गिरने की घटना सामने आई है। शनिवार को अचानक से एक बड़ा हिस्सा नीचे गिरने पर हड़कंप मच गया। इस हिस्से के नीचे एक कार दब गई। इसके साथ कुछ अन्य वाहन भी चपेट में आ गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार इस घटना में चार लोग घायल हो गए। कार के साथ एक ऑटो भी इस सीमेंट के हिस्से की चपेट में आ गया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरीके से घायलों को निकाला।

नीचे से बंद किया गया ट्रैफिक
एलीवेटेड मेट्रो कॉरिडोर का एक बड़ा हिस्सा गिरने की सूचना के बाद मौके पर दमकल और पुलिस पहुंची। इसके बाद इस इलाके से वाहनों की आवाजाही को बंद किया गया। यह घटना मुंबई में मुलुंड पश्चिम में हुई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सीमेंट का हिस्सा नीचे से गुजर रही एक कार और ऑटो के बीच में गिरा। ऐसे में दोनों वाहन इसकी चपेट में आ गए। मुंबई मेट्रो की लाइन 4 का मुलुंड पश्चिम में निर्माण चल रहा है। यह लाइन ग्रीन लाइन के तौर जानी जाती है। इस लाइन का कुछ हिस्सा 2026 और पूरी लाइन 2027 तक खुलनी है। घटना के बाद मेट्रो के अधिकारियों ने जांच शुरू की है।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *