निवाड़ी में काम करते हुए पटवारी को आया हार्ट अटैक; पूरी घटना सीसीटीवी में हुई कैद

निवाड़ी ।   मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के किशोरपुरा में पदस्थ पटवारी पंकज चतुर्वेदी अपने ही घर ओरछा में देर रात ई-केवाईसी का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया, जिससे वह मूर्छित होकर वहीं गिर पड़े। हार्ट अटैक आने और उनके गिरने की पूरी घटना उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में वह काम करते समय गिरते नजर आ रहे हैं। वहीं, परिजनों ने बताया कि पंकज चतुर्वेदी राजस्व अभियान में ई-केवाईसी का कार्य अपने घर पर कर रहे थे। तभी लैपटॉप पर बैठे-बैठे उन्हें हार्ट अटैक आ गया, जिससे वह मूर्छित हो गए। इसके बाद परिजनों द्वारा पटवारी को झांसी ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *