पीओके में पाकिस्तान के अत्याचारों के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग

मुजफ्फराबाद। पाक सरकार के अत्याचारों और महंगाई के खिलाफ पीओके के गिलगित बाल्टिस्तान में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। छात्रों ने भी मुजफ्फराबाद प्रेस क्लब के सामने प्रदर्शन किया। मुजफ्फराबाद में चल रहे विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे तौकीर गिलानी ने कहा, पाकिस्तान अत्याचार कर रहा है। क्षेत्र के नेताओं को सलाखों के पीछे डाल दिया है। संस्कृतियों और परंपराओं को नष्ट किया जा रहा है और पाकिस्तान सरकार  बात सुनने के लिए तैयार नहीं है।
वहीं, प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि पाकिस्तान गिलगित बाल्टिस्तान में  प्राकृतिक संसाधनों का फायदा उठाता है फिर भी हमारे पास न बिजली है और न ही स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है। कई मरीज अस्पताल पहुंचने से पहले ही मर जाते हैं। साफ पेयजल भी नहीं मिल रहा। इंटरनेट को बंद कर दिया गया है। मौलिक अधिकार छीन लिए गए है। प्रर्शनकारियों ने कहा कि हमें पाकिस्तान का सरकारी गेहूं नहीं चाहिए। हम 76 वर्षों के पाकिस्तानी उत्पीड़न का बदला लेंगे और अपने अधिकारों को पुन: हासिल करेंगे। गिलगित-बाल्टिस्तान के कई छात्र लाहौर, कराची, रावलपिंडी, इस्लामाबाद और पूरे पाकिस्तान और पीओके में मौजूद हैं। हम मिलकर आवाज उठाएंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *