15 दिसंबर से बंद हो सकते हैं राजधानी के पेट्रोल पंप ! 

लखनऊ । राजधानी लखनऊ में 15 दिसंबर से पेट्रोल-डीजल की किल्लत हो सकती है। बुधवार को टैंकर के ड्राइवरों ने जहां प्रदर्शन किया है वहीं पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन ने 15 दिसंबर से हड़ताल करने की चेतावनी दी है। दरअसल शहर के भीतर के सुबह 9 बजे से 12 और शाम पांच से आठ बजे तक वाहनों पर टैंकरों और बड़ वाहनो पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसको देखते हुए पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन ने नाराजगी जाहिर की है। ऐसोसिएशन के सचिव सुधीर बोरा ने बताया कि मनमानी के चलते नाराजगी है। टैंकरों पर प्रतिबंध के चलते दिक्कत आयेगी। ऐसे में इनकों किसी भी समय में रोकना ठीक नहीं है। वहीं बुधवार को तेल टैंकर व एलपीजी गैस ट्रकों की शहर में नो इन्ट्री होने से नाराज ट्रांसपोर्टरों व टैंकर ट्रक ड्राइवरों ने अमौसी तेल डिपो पर चक्का जाम किया। ऐसे में तीनों डिपों से होने वाली आपूर्ति भी ठप हो गई। इस प्रदर्शनी में एचपीसीएल के ड्राइवर भी शामिल हुए। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *