कोरबा में पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर,दो लोगों की मौत, एक घायल…

छत्तीसगढ़ के कोरबा में शुक्रवार रात अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया।  पहले हादसे में पिकअप ने बाइक सवारों को टक्कर मारी। दूसरे में वाहन ने राहगीर को कुचल दिया। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम भी लगा दिया। हालांकि पुलिस ने मुआवजा और कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब दो घंटे बाद रास्ता खुलवाया। 

जानकारी के मुताबिक, चैतमा निवासी अनिल उरांव (25) गांव में ही रहने वाले रवि उरांव (29) के साथ कटघोरा गया हुआ था। वहां से शुक्रवार रात करीब 10 बजे दोनों बाइक पर लौट रहे थे। इसी दौरान राजम्मा में तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। चालक ने अपनी चपेट में ले लिया और घटना के बाद भाग निकला। हादसे के बाद राहगीर दोनों को स्थानीय सामुदायिक केंद्र ले गए। वहां अनिल ने दम तोड़ दिया। 

वही दूसरा हादसा उरगा क्षेत्र के कनबेरी के पास हुआ। कनबेरी निवासी देवेंद्र सोनी (25) देर शाम गांव के पास छेरछेरा मांगने गया था। सड़क पार करते समय भारी वाहन ने चपेट के लिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक भाग निकला। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा। बाद में पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *