खुशनुमा हुआ मौसम, सुबह से हो रही बारिश

न्यायधानी में मौसम अभी खुशनुमा बना हुआ है। रात में ठंडी महसूस हो रही है। दिन में बादल छाए रहने के कारण नमी बरकरार है। तभी तो आसमान में बादल भी इधर-उधर टहल रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो यह स्थिति अभी कुछ दिनों तक बनी रहेगी। प्रतिदिन हल्की बूंदाबांदी संभावित है।

बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गुरुवार को इसमें मामूली गिरावट दर्ज की गई। तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जबकि न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पारा 25.4 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 25.8 डिग्री पर पहुंच गया। 

मौसम में नमी के साथ हल्की उमस भी बरकरार है। मौसम वेधशाला के विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक मानसून द्रोणिका उदयपुर, इंदौर, बैतूल, गोंदिया, रायपुर, गोपालपुर और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की 
खाड़ी तक 2.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण छत्तीसगढ़ के ऊपर स्थित है तथा यह 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक विंड शियर जोन 19 डिग्री उत्तर में 3.1 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। जिसके प्रभाव से मौसम का मिजाज बदल सकता है।

शहर में आज बूंदाबांदी की संभावना

प्रदेश में आठ सितंबर को अनेक के स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात भी होने की संभावना है। अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि होगी, किंतु कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। बिलासपुर में हल्की बूंदाबांदी की स्थिति बनी रहेगी।

आसमान में छाए रहेंगे बादल

मौसम विशेषज्ञ की मानें तो आठ सितंबर को बिलासपुर में हल्की वर्षा की संभावना है। नौ से 11 सितंबर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। 12 से 15 सितंबर के बीच वर्षा की गतिविधियों में पुन: वृद्धि दर्ज होगी। बता दें कि मौसम को लेकर इसके पहले भी विशेष ने सटीक भविष्यवाणी की थी। इसके बाद आइएमडी ने भी उसी दिशा में पूर्वानुमान जारी किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *