PM Modi ने पराक्रम दिवस पर शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की जयंती पर दी श्रद्धांजलि..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की जयंती पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि 'बाला साहेब ठाकरे की जयंती पर उन्हें याद कर रहा हूं। मैं हमेशा उनके साथ हुई बातचीत की यादों को संजोकर रखूंगा। बाल ठाकरे समृद्ध ज्ञान और हाजिर जवाबी के धनी थे। उन्होंने अपना जीवन कोल कल्याण के लिए समर्पित किया।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एक अन्य ट्वीट में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और देश की आजादी में उनके योगदान को याद किया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'आज पराक्रम दिवस पर मैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और देश के इतिहास में उनके अतुल्नीय योगदान को याद कर रहा हूं। वह अंग्रेजी शासन का उग्र प्रतिरोध करने के लिए जाने जाएंगे। उनके विचारों से मैं बेहद प्रभावित हूं, हम भारत के लिए उनके विजन को हकीकत बनाने के लिए काम कर रहे हैं।'

पीएम मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भी बोस की 126वीं जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शाह ने ट्वीट में कहा, “अपनी अद्वितीय नेतृत्व क्षमता से नेताजी ने लोगों को संगठित किया और ‘आजाद हिंद फौज’ बनाकर आजादी के लिए सशस्त्र आंदोलन किया। उनके साहस और संघर्ष को पूरा देश नमन करता है।” उन्होंने आगे लिखा, “आज नेताजी की 126वीं जयंती पर उनका स्मरण कर देशवासियों को ‘पराक्रम दिवस’ की बधाई देता हूं।”

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *