आज मिस्र जाएंगे पीएम मोदी

काहिरा (मिस्र)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका की राजकीय यात्रा पर हैं। राष्ट्रपति जो बाइडेन के न्योते पर अमेरिका गए भारतीय प्रधानमंत्री लौटते समय मिस्र की यात्रा करेंगे। पीएम मोदी का मिस्र की राजधानी कैरो स्थित अल हाकीम मस्जिद का दौरा भी होगा।
विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री 24 से 25 जून तक मिस्र की राजकीय यात्रा पर जाएंगे जहां वो दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत बनाने और कारोबार एवं आर्थिक सहयोग के नए क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे।
क्वात्रा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के निमंत्रण पर यह यात्रा कर रहे हैं। अल-सीसी ने भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की थी और उसी समय उन्होंने प्रधानमंत्री को मिस्र यात्रा के लिए आमंत्रित किया था। साल 1997 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला मिस्र दौरा होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *