पीएम मोदी जून में करेंगे लोकसभा चुनाव का शंखनाद

लखनऊ | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार 2.0 के नौ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में भाजपा एक महीने तक प्रदेश भर में कार्यक्रम आयोजित करेगी। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी देश में रैलियां कर चुनावी शंखनाद करेंगे, इनमें तीन रैलियां उत्तर प्रदेश में करने की योजना है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने रविवार शाम पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक में इसकी जानकारी दी।नगर निकाय चुनाव में जीत का परचम फहराने के साथ ही भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। मोदी सरकार के नौ वर्ष का कार्यकाल 30 मई को पूरा हो रहा है। मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा प्रदेश में महा सपंर्क अभियान चलाएगी। 15 मई से 15 जून तक मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। भाजपा के नेता प्रदेश से लेकर जिला स्तर पर प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से संपर्क कर मोदी सरकार में हुए बदलाव को बताएंगे। लोकसभा स्तर पर पांच और विधानसभा स्तर पर चार अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों के लिए प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला और संजय राय की अगुवाई में कमेटी गठित की गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *