ब्रिक्स से पीएम मोदी का संदेश, हमें अपनी सोसाइटी को फ्यूचर रेडी बनाना होगा

जोहान्सबर्ग । ब्रिक्स सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इसने शानदार और लंबी यात्रा की है। लोगों के आपसी संबंध मजबूत कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि ब्रिक्स को एक फ्यूचर रेडी ऑर्गेनाइजेशन बनाने के लिए हमें अपनी सोसाइटी को फ्यूचर रेडी बनाना होगा। इसमें टेक्नोलॉजी की अहम भूमिका रहेगी। पीएम मोदी ने कहा हमारी सरकार ने स्कूल के विद्यार्थियों के बीच इनोवेशव को बढ़ावा देने के लिए हमने देशभर में 10 हजार अटल लैब्स बनाए हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि भाषा संबंधी बाधाओं को हटाने के लिए भारत में एआई बेस लैंग्वेंज प्लेटफॉ़र्म भाषणिका का इस्तेमाल हो रहा है। वैक्सीनेशन के लिए कोविन प्लेटफॉर्म बनाया गया है। डीजिटल प्लेटफॉर्म पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर यानी इंडिया एस्टेक के माध्यम से पब्लिक सर्विस डिलिवरी को रिवाल्यूशनराइज किया जा रहा है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के खुले पूर्ण सत्र में हिस्सा लिया। अगले साल रूस ब्रिक्स की अध्यक्षता ग्रहण करेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *