तमंचे पर डांस करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया

फिरोजाबाद, जनपद के शिकोहाबाद इलाके में एक युवक ने पहले तमंचे पर डांस किया और फिर उसका वीडियो बनवाकर वाट्सएप पर भी वायरल कर दिया।वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आयी और युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचे को भी बरामद कर लिया है। पुलिस के सोशल मीडिया सेल के अनुसार कुछ दिन पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें कुछ युवा किसी कार्यक्रम में डांस कर रहे थे।जो युवक डांस कर रहे थे उनमें एक युवक के हाथ मे तमंचा था।सोशल मीडिया पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस हरकत में आयी। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो वीडियो में दिख रहे तमंचाधारी युवक की शिनाख्त अंकित पुत्र सुघर सिंह निवासी डड़ियामई थाना शिकोहाबाद के रूप में हुयी।अंकित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *