मशहूर मॉडल की आत्महत्या मामले में हैदराबाद के स्टार खिलाड़ी अभिषेक शर्मा को पुलिस ने भेजा समन

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सत्रहवें सीजन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार खिलाड़ी अभिषेक शर्मा विवादों में फंस गए हैं। अभिषेक शर्मा को सूरत की मॉडल तानिया सिंह के आत्महत्या मामले के संबंध में स्थानीय पुलिस से समन मिला है। तानिया फैशन और मॉडलिंग के क्षेत्र में काम कर रही थीं और सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फॉलोइंग थी।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 28 वर्षीय तानिया मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली थी। वह फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रही थीं। उन्होंने अपने अपार्टमेंट की छत से लटककर अपनी जिंदगी समाप्त कर ली। पुलिस को तानिया की आत्महत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का संदेह है। पुलिस तानिया के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल की जांच कर रही है। इस दौरान अभिषेक शर्मा का नाम सामने आया है।कथित तौर पर अभिषेक का नाम ही तानिया की आखिरी डायल सूची में था। प्रारंभिक विवरण से पता चलता है कि तानिया और अभिषेक के बीच लंबे समय से कोई वास्तविक संपर्क नहीं था। हालांकि, दोनों लंबे समय से दोस्त थे। इस कारण पुलिस ने अभिषेक को सामान्य पूछताछ के लिए बुलाया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *