भारत की आबादी के हिसाब से बनाई जाए नीति-राहुल गांधी

प्रयागराज । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस के राहुल गांधी ने कहा है कि हिंदुस्तान की जो सच्चाई है जो हकीकत है, जिसकी जितनी आबादी है उसके हिसाब से पॉलिसी बनाई जानी चाहिए। यदि लोगों की आबादी के हिसाब से नीतियां नहीं बनाई जाती हैं तो जरूरतमंदों को इसका कोई लाभ नहीं मिलेगा और पॉलिसी बनाने का कोई मतलब नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि देश की 70 फीसदी आबादी के हिसाब से नीतियां नहीं बनाई जा रही हैं। केंद्र सरकार की नीतियां सिर्फ चुनिंदा पूजीपतियों और तीस फीसदी लोगों के लिए है। अधिकांश आबादी को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। संविधान यह कहता है कि सभी नागरिक एक समान हैं और सभी को बराबर अधिकार मिलना चाहिए।
राहुल गांधी शनिवार को यहां नगर के एएमए कन्वेंशन सेंटर में आयोजित संविधान सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। कांग्रेस नेता शाम करीब पांच बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचे। यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। रास्ते में जगह-जगह कांग्रेसी कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए खड़े हैं। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें बुके भेंट किया। कांग्रेस जिंदाबाद और राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए गए। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त किया गया है। अपने सम्बोधन में राहुल गांधी ने कहा कि 90 फीसदी लोग बाहर बैठे हैं, उनकी सिस्टम में कोई भागीदारी नहीं है। फिर देश सुपर पावर कैसे बन जायेगा। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ जाति जनगणना की बात नहीं कर रहे है। इससे आबादी की संख्या पता लगेगी। आबादी आखिरी कदम नहीं है। उन्होंने कहा कि संविधान ने कहा था कि सभी एक समान हैं। सवाल यह है कि संविधान का असर समाज पर पड़ा है तो कितना? देश में 73 फीसदी दलित, ओबीसी और आदिवासी हैं। उन्होंने कहा कि 16 लाख करोड़ रुपया प्रधानमंत्री ने 25 लोगों का माफ कर दिया। इसमें एक भी दलित-ओबीसी नहीं है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *