विकास की हो रही है राजनीति, जनता देख रही है सरकार का कामकाज

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में जनता विकास के मुद्दे को खासी तरजीह दे रही है। जैसे जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, लोगों की आपसी बातचीत में सरकार के कामकाज और उनके क्षेत्र में हुए विकास की बात हो रही है। सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे मुद्दे प्रमुखता से लोगों के बीच चर्चा का कारण बने हुए हैं। हर जिले में लोग कांग्रेस और भाजपा के कार्यकाल को इसी नजरिए से देख रहे हैं। 

विकास के लिए डबल इंजन सरकार 

इंदौर में नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद इंदौर 1 से भाजपा प्रत्याशी श्री कैलाश विजयवर्गीय का कहना था कि हम इंदौर की सभी 9 सीटें जीतेंगे और मध्य प्रदेश में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएंगे, हम 160 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। मध्य प्रदेश में भाजपा  के विकास की लहर है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर भरोसा है। प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा जो कहते हैं वो करते हैं। मध्य प्रदेश में डबल इंजन सरकार द्वारा किए गए विकास कार्य स्पष्ट रूप से देखे जा सकते हैं…इसलिए लोगों का भरोसा बीजेपी और पीएम मोदी पर है।"

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *