झूठी मौत की खबर को लेकर बुरी तरह ट्रोल हुईं पूनम पांडे, यूजर्स ने कहा……

शुक्रवार को पूनम पांडे के सोशल मीडिया हैंडल पर उनकी टीम की तरफ से ये दावा किया गया कि एक्ट्रेस अब इस दुनिया में नहीं रही हैं। साथ ही ये भी बताया गया कि सर्वाइकल कैंसर की वजह से उनका निधन हो गया है। पूनम की मौत के दावे को लेकर रहस्य गहराने लगा और संदेह की स्थिति बन गई।

ऐसे में 24 घंटे के बाद पूनम पांडे ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि वह जिंदा है और उनकी मौत की झूठी खबर एक पब्लिकसिटी स्टंट थी। इसके बाद अब सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए हैं और उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। 

झूठी मौत की खबर को लेकर ट्रोल हुईं पूनम पांडे

कल शाम होते-होते ये पूनम पांडे के मौत के दावे को लेकर कई तरह के मोड़ सामने आने लगे, कोई लोगों को लग रहा था कि वह सच में मर गई हैं और कई का मानना था कि इसमें कुछ तो गोलमाल है। ऐसे में अब पूनम की फर्जी मौत की खबर की पोल खुल गई है, सोशल मीडिया पर लोगों को एक्ट्रेस की ये रणनीति बिल्कुल भी पसंद नहीं आई है। 

एक एक्स यूजर ने ट्वीट कर लिखा है- कृपया जागरूकता के नाम पर इस तरह के गंदे पब्लिकसिटी स्टंट न करें। ऐसा गंदा मजाक मैंने पूरी लाइफ में नहीं देखा शर्म करो। दूसरे यूजर ने लिखा है- वो स्त्री है कुछ भी कर सकती है।

एक अन्य को कहना है- हमें तो पहले ही पता था कि इसमें पूनम की कोई चाल है, शर्म आनी चाहिए इस तरह की हरकत पर।  इस तरह से तमाम यूजर्स पूनम पांडे को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। 

इस वजह से पूनम ने किया फर्जी मौत का दावा

शनिवार को पूनम पांडे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर कर बताया है कि वो जिंदा है।

उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए ये तरीका अपनाया था। 
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *