अथिया और केएल राहुल की प्री-वेडिंग पिक्चर्स आई सामने..

अथिया शेट्टी और केएल राहुल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्री-वेडिंग पिक्चर्स शेयर की हैं। जिसमें एक्ट्रेस काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। इन पिक्चर्स में अथिया ग्रीन साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही हैं। वहीं शादी के रस्मों के दौरान ली गई ये पिक्चर्स देखकर उनके फैंस काफी खुश हैं।हाल ही में अथिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्री-वेडिंग पिक्चर्स शेयर की हैं। इन पिक्चर्स में एक्ट्रेस चमकदार वेज कलर की साड़ी और गोल्डन ज्वैलरी पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने बालों में बन बांधा हुआ है। इन पिक्चर्स में अथिया अपनी गर्ल्स गैंग के साथ घिरी नजर आ रही हैं। इस दौरान अथिया काफी खुश नजर आ रही हैं। वहीं पिक्चर्स में उनकी मां माना शेट्टी शादी की रस्में पूरी करती दिख रही हैं। एक तस्वीर में अथिया को केएल राहुल टाइट हग करते नजर आ रहे हैं। हालांकि इस फोटो में दोनों का चेहरा तो नजर नहीं आ रहा है लेकिन केएल राहुल के हाथ के टैटू उनकी मौजूदगी दर्ज करवा रहे हैं।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *