राष्ट्रपति मुर्मू ने मॉरिशस के पीएम जुगनौथ से की मुलाकात

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मॉरिशस के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने मॉरिशस के प्रधानमंत्री जुगनौथ से मुलाकात की। राष्ट्रपति के साथ मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की गई। दोनों नेताओं ने भारत और मॉरीशस के बीच ऐतिहासिक और गहरी साझेदारी को और गति प्रदान करने के तरीकों पर बात की। मुलाकात के दौरान, राष्ट्रपति ने उन्हें रूपे कार्ड उपहार में दिया, जिसे हाल ही में मॉरीशस में लॉन्च किया गया है।

विदेश मंत्रालय ने किया ट्वीट

गौरतलब है कि, मुर्मू तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर यहां पहुंचीं हैं। इस दौरान वह मंगलवार को मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगी। एक्स पर पोस्ट करते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत-मॉरीशस साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मॉरीशस के पीएम कुमार जुगनौथ ने टी-टी बैठक की। बता दें, इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने मॉरीशस समकक्ष पृथ्वीराज सिंह रूपुन से मुलाकात की। भारत और मॉरिशस के बीच दीर्घकालिक और बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री जुगनाथ संयुक्त रूप से मॉरीशस के साथ भारत की जीवंत विकास साझेदारी की बढ़ती और बहुमुखी प्रकृति को प्रदर्शित करने वाली चौदह भारत सहायता प्राप्त परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।  

पीएम मोदी ने पिछले माह शुरू की थी सेवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने श्रीलंका के राष्ट्रपति रनिल विक्रमसिंघे और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रवींद जगन्नाथ के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मॉरीशस और श्रीलंका में डिजिटल भुगतान कनेक्टिविटी का शुभारंभ किया था। दोनों देशों में यूपीआई सेवाओं का शुभारंभ करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हिंद महसागर क्षेत्र के तीनों देशों के लिए आज एक विशेष दिन है। हम अपने ऐतिहासिक संबंधों को आधुनिक डिजिटल तरीके से जोड़ रहे हैं। यह लोगों से किए गए विकास के वादों का एक सबूत है। फिनटेक कनेक्टिविटी से न केवल सीमा पार लेनदेन में मदद मिलेगा, बल्कि सीमा पार रिश्ते भी मजबूत होगा। यूपीआई के पास अब नई जिम्मेदारी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *