‘आप’ के झाड़ू छाप पर बटन दबाकर प्रचंड मतों से विजयी बनाएं : धरम भार्गव

बिलासपुर ।  मस्तूरी क्षेत्र के ऊर्जावान समाज सेवक आप पार्टी के प्रत्याशी धरम भार्गव ने आज मस्तूरी क्षेत्र के जोंधरा क्षेत्र के अनेक ग्रामों का दौरा करने से आप प्रत्याशी धरम भार्गव के आते ही भारी भीड़ के साथ समर्थकों ने भव्य स्वागत कर अतीस बाजी की। मस्तूरी क्षेत्र में लगातार एक नई पहचान बना रही आप अब भाजपा और कांग्रेस को टक्कर देने के लिए चुनावी समर में भरपूर समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है आप पार्टी प्रत्याशी धरम भार्गव का दावा है कि इस बार मस्तूरी की जनता भाजपा और कांग्रेस को मस्तूरी से उखाड़ फेकेंगी। इन दोनो पार्टी के बाद अब मस्तूरी का वोटर आप पार्टी को अपना अच्छा विकल्प मान रहे है। जिसका सीधा फायदा आप पार्टी को मिल रही है
धरम भार्गव ने कांग्रेस और भाजपा पर साधा निशाना
मस्तूरी की जनता भाजपा और कांग्रेस के कार्य को देख चुका है। दोनों पार्टियों ने क्षेत्र की जनता और क्षेत्र के विकास के लिए कुछ भी नही किया है। जनता को मूलभूत सुविधा से दूर कर मस्तूरी की वोटर का शोषण किया है। मुझे यकीन है क्षेत्र की जनता उसका हिसाब जरूर लेंगी। क्षेत्र में दोनों पार्टियों को हरा कर जरूर हिसाब लेंगी।
क्षेत्र में चल रही है आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी धरम की लहर
मस्तूरी क्षेत्र में आम जनता दोनों पार्टियों को आजमा कर देख लिया है तीसरे विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी के धरम भार्गव के लगातर क्षेत्र में जनसंपर्क करने पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी धरम भार्गव झाड़ू छाप की लहर देखने को पूरे विधानसभा में मिल रही है जिससे दोनों पार्टियों में खलबली मची हुई है आज के इस कार्यक्रम में धरम भार्गव के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता के साथ ग्रामीण जन भारी संख्या में उपस्थित थे।
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *