अन्य राज्य व जिला के 8 संदिग्धों पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

कोंड़ागांव। जिले के थाना विश्रामपुरी क्षेत्रवासियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा बाहरी राज्य से आए मुसाफिर, फेरी वालों के विरुद्ध लगातार शिकायत की जा रही थी। मुसाफिरों द्वारा बिना किसी सूचना व अनुमति के किसी भी सार्वजनिक स्थान में डेरा डालकर निवास करने, सन्दिग्ध रूप से घूमते हुए पाए जाने, क्षेत्र में गंदगी फैलाने लड़ाई-झगड़ा कर अशांति फैलाने, चोरी व अन्य अपराध कारित करने की आशंका होने आदि के सम्बंध में क्षेत्रवासियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा थाना आकर मौखिक व फ़ोन के माध्यम से सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विश्रामपुरी विनोद नेताम द्वारा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बाहरी मुसाफिरों के विरुद्ध कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु मुहिम चलाकर थाना क्षेत्र में घूम रहे मुसाफिरों का सत्यापन किया गया एवं क्षेत्र में उनकी उपस्थिति सन्दिग्ध प्रतीत होने से 8 सन्दिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु घूम रहे सभी बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कर सन्दिग्ध पाए जाने पर सन्दिग्ध व्यक्तियों पर कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *