मोतीसंस ज्वेलर्स के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा तय

नई दिल्ली । जयपुर की खुदरा आभूषण कंपनी मोतीसंस ज्वेलर्स ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए प्रति शेयर 52 से 55 रुपये का मूल्य दायरा तय किया है। कंपनी का आईपीओ 18 दिसंबर को खुलेगा और 20 दिसंबर को बंद होगा। आईपीओ पूरी तरह से 2.74 करोड़ इक्विटी शेयर से जुड़ा है। इसमें कोई बिक्री पेशकश (ओएफएस) नहीं है। कंपनी ने अक्टूबर में अपने आईपीओ से पहले 33 करोड़ रुपये जुटाए थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *