प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 जनवरी को मुंबई दौरे पर 

मुंबई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 जनवरी को मुंबई आएंगे। बताया गया है कि पीएम नरेंद्र मोदी मुंबई में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। मेट्रो 2ए और मेट्रो 7 का उद्घाटन पीएम मोदी द्वारा किए जाने की संभावना है। महाराष्ट्र में सत्ता संघर्ष के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई आएंगे। मुंबई और प्रदेश भाजपा ने मोदी के स्वागत की जोरदार तैयारी की है। बीजेपी ने मिशन मुंबई म्युनिसिपल इलेक्शन की शुरुआत की है। मुंबई महानगरपालिका चुनाव की पृष्ठभूमि में मोदी के दौरे का काफी महत्व है। महाविकास अघाड़ी को बने करीब ढाई साल हो चुके हैं बीजेपी ने मिशन 2024 के नाम से मोर्चा बनाना शुरू किया है. मुंबई महानगरपालिका के चुनाव आने वाले हैं। मुंबई मनपा के लिए बीजेपी ने कमर कस ली है. मोदी का दौरा मुंबई मनपा चुनाव के लिए काफी अहम माना जा रहा है. कई विकास कार्यों का उद्घाटन प्रधानमंत्री करेंगे। बीजेपी के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) मैदान पर एक बड़ा आयोजन करने की संभावना है। राज्य सरकार की ओर से तैयारी की जा रही है। इस पर अभी अंतिम फैसला आना बाकी है।
दूसरी ओर प्रधानमंत्री मोदी मुंबई से सटे ठाणे भी जा सकते हैं। दरअसल कैंसर अस्पताल के भूमि पूजन के लिए प्रधानमंत्री के ठाणे आने की संभावना है। यदि वे व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं होते हैं तो संभावना है कि कार्यक्रम ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *