सेंट्रल जेल में बंद कैदी की बेहोश होने की बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत….

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जेल में बंद एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कैदी जेल में बेहोश हो कर गिरा था। मृतक कैदी का नाम पवन राय बताया जा रहा है। 30 वर्षीय मृतक युवक बिहार का रहने वाला था। वह जेल में एनडीपीएस मामले में बंद था। जेल प्रशासन से सूचना के बाद गंज थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। बताया जा रहा है कि परिजनों के आने के बाद मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। वहीं परिजनों ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाया हैं।

मिली जानकारी के अनुसार 3 साल पहले डीआरआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पवन राय को रायपुर से पकड़ा था। उसके पास गांजा मिला था। इसके बाद वह रायपुर सेंट्रल जेल में बंद था। गुरुवार को वह अचानक से जेल में गिर गया। उसके बाद उसे जेल के अस्पताल में लेकर गए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। पीएम रिपोर्ट में यह साफ हो जाएगा कि आखिर मौत की वजह क्या रही है। अभी पूरा मामला संदिग्ध है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *