Priyanka Chopra ने पति निक और बेटी मालती संग मनाया संडे..

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिका में अपनी बेटी मालती मैरी और पति निक जोनस के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं।हाल ही में इस कपल ने अपनी लाडली का पहला बर्थडे सेलिब्रेट किया था। हालांकि सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की कोई तस्वीर शेयर नहीं की थी, लेकिन इस बारे में निक जोनस ने खुलासा किया था।

इसी बीच अब प्रियंका ने बेटी संग कुछ और तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। अपनी फैमिली के साथ प्रियंका चोपड़ा कैलिफोर्निया के बीच पर मस्ती करती नजर आई। देसी गर्ल ने अपना संडे अपने अंदाज में मनाया। हालांकि इस बार भी उन्होंने मालती का चेहरा नहीं दिखाया है। ऐसे में यूजर कमेंट कर रहे हैं कि वह जल्द से जल्द अपनी बेटी का चेहरा दिखाए।

हाल ही में पीसी ने बेटी मालती मैरी चोपड़ा के लेटेस्ट फोटोशूट का बीटीएस वीडियो शेयर किया था। इस दौरान मां-बेटी की रेड ड्रेस में ट्यूनिंग करती नजर आई थी। प्रियंका की बेटी लाइमलाइट का हिस्सा बन चुके हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सरोगेसी के जरिए 15 जनवरी 2022 में मालती मैरी चोपड़ा जोनस के पेरेंट्स बने थे।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *