परिणीति और राघव की सगाई समारोह में प्रियंका चोपड़ा ग्रीन साड़ी में आई नजर, वायरल हुई तस्वीरें….

प्रियंका चोपड़ा बहन परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की समारोह में भाग लेने पहुंची हैं। इसमें परिवार के लोगों के अलावा कई नेताओं ने भी भाग लिया है। यह सगाई समारोह नई दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुआ है। परिणीति की कजिन प्रियंका चोपड़ा भी इस कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची है। वह रेड कारपेट पर नजर आई।

प्रियंका चोपड़ा ग्रीन साड़ी में आई नजर

प्रियंका चोपड़ा ने इस अवसर पर हरे रंग की साड़ी पहन रखी थी। उन्होंने ब्लाउज भी पहन रखा था। वह अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और परिणीति के पिता पवन चोपड़ा के साथ पोज करती नजर आई। सगाई समारोह शाम 5:00 बजे शुरू हुआ। यह सिख परंपरा के अनुसार हुआ। इसमें सुखमणि साहिब के पाठ के बाद 6:00 बजे अरदास किया गया है।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। दोनों कॉलेज में भी साथ थे। हालांकि, कुछ दिनों पहले ही दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया और सगाई करने की जानकारी दी। अब दोनों ने विधिवत सगाई कर ली है और दोनों की आधिकारिक तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है। कई लोगों ने उन्हें सगाई के लिए शुभकामनाएं भी दी है।

प्रियंका चोपड़ा जल्द जी ले जरा में आएंगी नजर 

प्रियंका चोपड़ा जल्द जी ले जरा में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा कटरीना कैफ और आलिया भट्ट की अहम भूमिका होगी। वह इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। उनकी हाल ही में, वेब सीरीज सिटाडेल रिलीज हुई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *