प्रियंका गांधी को कांग्रेस में मिल सकती है कोई पड़ी पदवी, पार्टी में चल रही जोरो पर चर्चा

कांग्रेस महासचिव और केरल के वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी को पार्टी बड़ा पद देने पर विचार कर रही है। सूत्रों की मानें तो प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी के जिला अध्यक्षों को सशक्त बनाने और उन्हें ज्यादा जिम्मेदारी देने के पायलट प्रोजेक्ट का खाका तैयार किया है। कांग्रेस पार्टी इस पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत गुजरात से करेगी, अगर यह सफल रहा तो इसे व्यापक स्तर पर लॉन्च करेगी।

उन्हें पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है- सूत्र

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी का उपाध्यक्ष बनाने समेत कई अन्य विकल्पों पर पार्टी में चर्चा चल रही है, हालांकि इस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। आपको बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा फिलहाल पार्टी की महासचिव हैं, लेकिन उनके पास अभी कोई प्रभार नहीं है। वह पर्दे के पीछे से अहम भूमिका निभा रही हैं, जिसका एक उदाहरण गुजरात में जिला अध्यक्षों को ज्यादा ताकत देने का पायलट प्रोजेक्ट है, जो गुजरात में सफल रहा तो इसे अन्य राज्यों में भी शुरू किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी अब संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यात्मक बदलावों पर ज्यादा जोर देगी और पार्टी अपने संगठन में कई और बदलाव करेगी, ताकि पार्टी के कामकाज में व्यापक सुधार हो सके।

बीजेपी ने साधा था निशाना

गौरतलब है कि हाल ही में गुजरात में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ था, इस अधिवेशन में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पहुंचे थे। लेकिन प्रियंका गांधी इस अधिवेशन से दूर रहीं, जिस पर बीजेपी ने भी हमला बोला था। बीजेपी ने कहा था कि प्रियंका का राष्ट्रीय अधिवेशन से नदारद रहना गांधी भाई-बहन के अंदरूनी मामलों पर गंभीर सवाल खड़े करता है। यह पहली बार नहीं है। एक और हाई प्रोफाइल इवेंट से उनकी गैरमौजूदगी साफ संदेश दे रही है कि पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *