कर्नाटक में प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने बनाया डोसा

मैसूर । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मैसूर के मशहूर रेस्तरां में डोसा बनाने में हाथ आजमाया। उन्होंने होटल में स्वादिष्ट डोसा खाया और बच्चों के साथ बातचीत कर उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।
कांग्रेस ने ट्वीट किया, आज सुबह, प्रियंका गांधी वाड्रा को मैसूर के सबसे प्रसिद्ध प्रतीकों में से एक का दौरा करने का अवसर मिला: मयलारी रेस्तरां, जो अपने यूनिक डोसा के लिए प्रसिद्ध है। कांग्रेस ने कहा, प्रियंका गांधी वाड्रा ने खुद डोसा बनाने में भी हाथ आजमाया। उन्हें रेस्तरां का डोसा काफी पसंद आया। अपनी यात्रा के दौरान, प्रियंका गांधी वाड्रा ने कुछ बच्चों के साथ बातचीत करने के लिए भी समय निकाला।
प्रियंका ने बताया कि होटल की इडली और मसाला डोसा बहुत अच्छे हैं। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला उनके साथ थे। कांग्रेस के लिए प्रचार करने के लिए प्रियंका कर्नाटक में है। 1978 के चुनावों में रायबरेली में हारने के बाद इंदिरा गांधी ने उपचुनाव के दौरान चिकमंगलूर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। प्रियंका जिले के ऐतिहासिक रंभापुरी मठ और श्रृंगेरी मठ भी जाएगी। वह एन आर पुरा तालुक के बालेहोनूर शहर में कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *