रायबरेली से ताल ठोकेंगी प्रियंका गांधी, 15 को होगी घोषणा !

लखनऊ । लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस यूपी की रायबरेली से प्रियंका गांधी को उम्मीदवार घोषित कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस हाईकमान ने रायबरेली से प्रियंका गांधी को मैदान में उतारने के लिए हरी झंडी दे दी है। प्रियंका के रायबरेली से उम्मीदवारी को लेकर 15 अप्रैल को पार्टी आधिकारिक घोषणा कर सकती है। माना जा रहा है कि कांग्रेस 15 अप्रैल को प्रत्याशियों की जो सूची जारी करेगी उसमें प्रियंका गांधी का नाम होगा। विदित हो कि 1977 में जनता पार्टी से राजनारायण और 1996-98 में बीजेपी के अशोक कुमार सिंह ही यहां से गैर कांग्रेसी सांसद रहे। इसके बाद यहां की जनता ने फिर किसी भी गैर कांग्रेसी प्रत्याशी को मौका नहीं दिया। तब से लगातार इस सीट पर नेहरू-गांधी परिवार का वर्चस्व बना हुआ है। इस वीआईपी जिले की संसदीय सीट पर 16 बार कांग्रेस पार्टी का कब्जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *