प्रियंका वाड्रा ने मोहनखेड़ा तीर्थस्थल पर किया पूजन, अब धार के राजगढ़ में जनसभा को करेंगी संबोधित

राजगढ़  ।   कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा धार जिले के प्रसिद्ध जैन तीर्थ श्री मोहनखेड़ा तीर्थ पहुंची और पूजन किया। इसके बाद वे राजगढ़ में कांग्रेस की ओर से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगी। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी हेलीकॉप्टर से मोहनखेड़ा स्थित हेलीपैड से पर पहुंची, जबकि एक अन्य हेलीकॉप्टर से पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ एवं कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला एवं सुरेश पचौरी पहुंचे थे। मोहनखेड़ा में दो अलग अलग हेलीपेड बनाए गए थे। दो अलग अलग बनाए गए थे। हेलीपेड पर कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी, विधायक प्रताप ग्रेवाल, उमंग सिंगार, पांचीलाल मेड़ा, कुणाल चौधरी, वालसिंह मेड़ा पेटलावद, रवि जोशी खरगोन, जिला प्रभारी हेमंत पाल ने उनका स्वागत किया।

इसके बाद मोहनखेड़ा स्थित गुरु मंदिर में दर्शन वंदन किया एवं तीर्थ परिसर में ट्रस्टों से करीब 10 मिनट तक चर्चा की। वे 11.15 बजे इंदौर से, 11.44 पर मोहनखेड़ा हेलीपेड, 11.52 पर गुरु मंदिर में दर्शन करने पहुंची। 12.23 पर मोहनखेड़ा से कृषि मंडी के सामने स्थित क्रांतिकारी टंट्या मामा की प्रतिमा अनावरण के लिए रवाना हुई। जहां से सभा स्थल के पहुंचेगी। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की मौजूद है।

कांग्रेस का मोहनखेड़ा से चुनावी शंखनाद आज

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा राजगढ़ से मप्र के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का शंखनाद कर रही हैं। श्री मोहनखेड़ा तीर्थ में दादा गुरुदेव के दर्शन-वंदन करने के बाद उनका काफिला राजगढ़ की ओर निकला। राजगढ़ में मंडी गेट के ठीक सामने स्थापित की गई जननायक टंट्या मामा की प्रतिमा अनावरण प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी। यह कार्यक्रम नगर परिषद राजगढ़ द्वारा आयोजित किया गया है।

राजगढ़ के सोसायटी ग्राउंड पर होगी जनसभा

सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा की सभा राजगढ़ के सोसायटी ग्रांउड पर होगी। इसके लिए वाटर प्रूफ डोम बनाया गया है। सभा के दौरान मंच पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुरजेवाला, कमल नाथ, दिग्विजय सिंह, सहप्रभारी कुलदीप इंदौरा, राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल, पूर्व मंत्री और विधायक उपस्थित रहेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *