प्रियंका ने निक के लिए लिखा भावुक नोट, कॉन्सर्ट के लिए दी शुभकामनाएं….

प्रियंका चोपड़ा सफल अभिनेत्रियों में शुमार हैं। वह इंटरनेशनल आइकन हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक देसी गर्ल ने अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। अभिनेत्री हर मुद्दे पर काफी बेबाकी से बयान देती हैं। कई बार फैंस प्रियंका के इस रवैये की सराहना करते हैं, लेकिन कई बार अभिनेत्री अपनी टिप्पणियों को लेकर ही फंस जाती हैं। अब प्रियंका ने अपने पति निक जोनस पर प्यार लुटाते हुए उनके लिए एक खास नोट लिखा है। 

हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक के लिए न अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर  एक बेहद ही प्यारा सा नोट लिखा है। इस पोस्ट में प्रियंका ने निक के नए कॉन्सर्ट के लिए उन्हें बधाई भी दी है। पिछले दिनों प्रियंका का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें अभिनेत्री जोनस ब्रदर्स के कॉन्सर्ट के दौरान आंसू पोंछती नजर आ रही थीं।

प्रियंका ने अपने नोट में लिखा, ‘आप एक चुंबक हैं निक और मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि आप मेरे साथ हैं। एक नए और खूबसूरत यात्रा की शुरुआत के लिए बधाई निक। आप सभी एक बड़ी यात्रा पर हैं। चलो चलें! जेबी टीम बैंड क्रू ने बहुत ही बढ़िया काम किया है। लोगों को आपका शो काफी पसंद आ रहा है। आज का रात शो के दूसरे राउंड का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।’
 
बता दें कि कॉन्सर्ट के कई वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। कार्यक्रम की एक क्लिप में  प्रियंका का साधारण स्वभाव देखने को मिला, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया। यही नहीं, इस वीडियो में प्रियंका अपने बॉडीगार्ड्स से आराम करने का आग्रह भी करती नजर आती हैं। 

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आने वाले दिनों में 'सिटाडेल 2', 'हेड्स ऑफ स्टेट', और हिंदी फीचर 'जी ले जरा' में नजर आने वाली हैं। वहीं, अगर प्रियंका रिची के साथ हाथ मिलाती हैं तो एक और प्रोजेक्ट उनके खाते में जुड़ जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *