आजम खान के मुद्दे पर प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने योगी सरकार को घेरा, कमलनाथ को बताया मित्र

फिरोजाबाद,  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा है की उत्तर प्रदेश में मौजूदा सरकार मुसलमानों का उत्पीड़न कर रही है।सपा नेता और पूर्व कैविनेट मंत्री आजम खान को कोर्ट से मिली सजा पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जब फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बेटे ने लगाया था तो उनके मां-बाप की सजा किस आधार पर हो गई यह बात समझ में नहीं आती है। इससे यही साबित होता के पूरे देश में खासकर उत्तर प्रदेश में मुसलमान का उत्पीड़न हो रहा है। समाजवादी पार्टी के नेता  प्रोफेसर रामगोपाल यादव रविवार को फिरोजाबाद में थे जहां उन्होंने एक धार्मिक आयोजन में हिस्सा लिया। इसके बाद वह मीडिया से भी रूबरू हुए।उत्तर प्रदेश सरकार के रोडवेज परिवहन निगम की बसों में चालक और परिचालक के पदों पर महिलाओं की नियुक्ति किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पहले सरकार महिलाओं की सुरक्षा कर ले उसके बाद यह भर्ती करें।सपा नेता और पूर्व केबिनेट मंत्री  आजम खान को मिली 7 साल की सजा और उन्हें प्रदेश की अन्य जिलों की जेलों में ट्रांसफर करने साथी आजम खान को एनकाउंटर का डर बताने के सवाल पर प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि पूरे देश में खासकर उत्तर प्रदेश में जहां मुसलमान शब्द का प्रयोग होता है वहां सरकार धर्म के आधार पर उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने कहा कि जो गलती किसी के बेटे ने की हो तो उसके मां-बाप को सजा कैसे हो सकती है। उन्होंने कहा कि जन्म का प्रमाण पत्र अगर बेटे ने फर्जी लगाया तो माता-पिता को सजा कैसे हो गई। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच छिड़े वाक युद्ध को लेकर उन्होंने कहा कि वह कमलनाथ के बारे में कुछ नहीं कहेंगे क्योंकि कमलनाथ उनके मित्र हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *