साइट दिखाने के बहाने प्रापर्टी डीलर ने महिला से किया दुष्कर्म्

भोपाल। रातीबड़ पुलिस ने प्रापर्टी डीलिंग के काम से जुड़ी महिला की शिकायत पर  परिचित प्रापर्टी डीलर के खिलाफ बलातकार का मामला कायम किया है। आरोपी उसे साइट दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया और उसे धमकाते हुए प्लॉट के पास ही बने कमरे में अपनी हवस का शिकार बना डाला। थाना पुलिस के अनुसार बाणगंगा टीटीनगर में परिवार के साथ रहने वाली 30 वर्षीय युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि वो प्रापर्टी डीलिंग का काम भी करती है। काम के चलते उसकी पहचान प्रापर्टी ब्रोकर अमित सिंह परिहार से हो गई थी, पहचान बढ़ने पर उसने अमित के साथ भी कई जमीनो के सौदे किये थे। इस दौरान वो रातीबड़ समेत अन्य स्थानों पर प्रापर्टी देखने के लिये उसके साथ जाती रहती थी। आरोप हे कि 5 जुलाई को अमित ने उसे फोन कर रातीबड़ के ग्राम मैंडोरा में एक पार्टी को जमीन दिखाने की बात कहते हुए साथ चलने को कहा।  उसके कहने पर पीड़ीता उसके साथ चली गई। अमित उसे ग्राम मैंडोरा न ले जाते हुए ग्राम गोरा के पास शिवनगर बस्ती पहुंच गया। यहां एक प्लॉट के पास ही कमरे भी बने हुए थे। आरोपी ने युवती को धमकाते हुए कमरे में ले जाकर जर्बदस्ती उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। बाद में घटना की शिकायत करने पर उसे मार डालने की धमकी देकर छोड़ दिया। उसके डर से पीड़ीता एक दिन तो खामोश रही, लेकिन फिर हिम्मत कर थाने जा पहुंची। पुलिस ने आरोपी अमित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी धरपकड़ के प्रयास शुरु कर दिये है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *