गोगामेड़ी मैं करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या के विरोध में मैनपुरी में प्रदर्शन, करहल चौराहा किया जाम

मैनपुरी, गोगामेड़ी के करणी सेना के अध्यक्ष  की हत्या के विरोध में आज करहल चौराहे पर विरोध प्रकट किया सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद आगरा सहित ब्रज क्षेत्र में आक्रोश देखा गया। मैनपुरी में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में करहल चौराहे पर जाम लगा दिया गया। 
जयपुर में करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। गुरुवार को मैनपुरी में करणी सेवा के कार्यकर्ताओं ने करहल चौराहे पर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया। जाम की वजह से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। पदाधिकारियों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
करणी सेना के कार्यकर्ता सुबह से ही करहल चौराहे पर एकत्र होना शुरू हो गए। भीड़ जैसे ही जुटी तो कार्यकर्ताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया। चौराहे को पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे वाहनों के पहिये थम गए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *