पंजाब किंग्स ने चौके-छक्‍के की बारिश कर जड़ा शतक….

देवधर ट्रॉफी 2023 के चौथे मैच में सेंट्रल जोन और नॉर्थ जोन के बीच खेला जा रहा है। सेंट्रल जोन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में नॉर्थ जोन की ओर से अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह ने पारी का आगाज किया। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी की। हालांकि अभिषेक शर्मा 19 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए।

प्रभसिमरन ने जड़ा तूफानी शतक

ऐसे में पंजाब सुपर किंग्स के धुरंधर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने 107 गेंदों में 13 चौके और 5 छक्कों के साथ 121 रन की धमाकेदार पारी खेली। हिमांशु राणा ने 38 गेंदों में दो चौके के साथ 24 रन बनाए। इसके साथ ही प्रभसिमरन सिंह ने हिमांशु राणा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी की।

कप्तान नीतीश राणा ने लगाया अर्धशतक

हिमांशु राणा जब पवेलियन लौटे तो टीम का स्कोर 133 रन था। इसके अलावा कप्तान नीतीश राणा ने भी टीम के लिए 50 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के के साथ अर्धशतक जड़कर 51 रन बनाए। साथ ही मनदीप सिंह ने भी 42 गेंदों में 3 चौके के साथ 43 रन बनाए।    

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *