अपने करियर के इन 2 मैचों का रिजल्ट बदलना चाहते हैं राहुल द्रविड़, रविचंद्रन अश्विन से कही मन की बात

नई दिल्ली: राहुल द्रविड़ भारत के महान बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने अपने 17 साल लंबे करियर में रनों का अंबार लगाया है। द्रविड़ को ‘द वॉल’ कहा जाता था। उनको आउट करना बिल्कुल भी आसान नहीं था। राहुल द्रविड़ ने भारत के लिए वनडे और टेस्ट को मिलाकर 24000 से ज्यादा रन बनाए। उन्होंने अपने करियर में एकमात्र टी20आई मैच खेला है, जिसमें द्रविड़ ने 31 रन बनाए थे। इतनी सफलता के बावजूद, द्रविड़ ने अब अपने करियर के दो ऐसे मैचों के बारे में बात की है जिन्हें वह फिर से खेलना और उनका नतीजा बदलना चाहेंगे। भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के साथ बातचीत में, द्रविड़ ने अपने करियर का एक टेस्ट और एक वनडे मैच चुना जिसमें वह वापस जाना चाहेंगे।
राहुल द्रविड़ का बड़ा खुलासा
राहुल द्रविड़ ने अश्विन से कहा, ‘मैं वो मैच दोबारा खेलना चाहूंगा जो मैं हारा था। हर किसी को वो मैच खेलना या वो मैच जीना पसंद होता है जो वो जीतता है।’ द्रविड़ ने 1997 में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक टेस्ट मैच चुना जो भारत हारा था और उन्होंने एक 2003 का वनडे वर्ल्ड कप फाइनल चुना। इन दोनों मैचों के रिजल्ट द्रविड़ बदलना चाहते हैं।
राहुल द्रविड़ ने कहा,’1997 में मेरे पहले दौरे पर बारबाडोस टेस्ट मैच, कठिन पिच पर आखिरी कुछ जोड़ियों ने 50-60 रन जोड़े। हमें 120 रन का टारगेट चेज करना था। लेकिन, हम 80 रन पर ऑल आउट हो गए। हमने 5 टेस्ट मैच खेले, लेकिन सीरीज का नतीजा 1-0 से निकला, बारिश की वजह से। अगर हम वो मैच जीत जाते तो हम सीरीज जीत जाते। ‘

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *