‘राहुल गांधी अर्बन नक्सल की राह पर, गृह युद्ध करना चाहते’ Gen Z को लेकर गिरिराज सिंह का बड़ा हमला

बेगूसराय: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में मीडिया बातचीत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी को ‘अरबन नक्सल’ करार दिया और आरोप लगाया कि राहुल देश में गृह-युद्ध कराना चाहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने घुसपैठियों की समस्याओं को लेकर भी सख्त रुख अपनाने की बात दोहराई।

‘अरबन नक्सल’ बनना चाहते हैं राहुल: गिरिराज सिंह

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी फ्रस्ट्रेशन में है, हताशा में है। मैंने पहले भी कहा था कि राहुल गांधी कभी नरेंद्र मोदी का नकल करेंगे, कभी जेन जी की बात करेंगे। यह अर्बन नक्सल बनना चाहते हैं। राहुल गांधी भारत में अर्बन नक्सल के रूप में रिएक्ट करते हैं। भारत कभी राहुल गांधी जैसे अर्बन नक्सल को नहीं स्वीकारेगा।’

गिरिराज सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि ‘राहुल गांधी भारत को गृह युद्ध में फंसना चाहते हैं। कभी वो मुसलमानों को भड़काते हैं, कभी अलूल-जलूल की बातें करते हैं। कभी इनके लोग बांग्लादेश की बात करते हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। इस देश में आज तक ऐसा नहीं हुआ था। यह अर्बन नक्सल है।’

गिरिराज सिंह ने तेजस्वी पर साधा निशाना

तेजस्वी यादव के पेन (कलम) बांटने और एनडीए पर हथियार बांटने के आरोपों पर गिरिराज ने उन पर पलटवार किया। गिरिराज सिंह ने कहा कि पहले तेजस्वी खुद कलम का सही उपयोग करना सीख लें, तब दूसरों पर टिप्पणी करें। उन्होंने तेजस्वी के पिता के कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि ‘चोर को हर जगह चोर ही नजर आता है।’

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *