श्रीनगर के दौरे पर राहुल गांधी, बेटे से मिलने कल पहुंचेंगी सोनिया गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी शुक्रवार यानी आज से दो दिन के लिए जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर पहुंचेंगे। वह निजी यात्रा पर श्रीनगर जाएंगे। वहीं, अगले उनकी मां सोनिया गांधी भी श्रीनगर पहुंचेंगी। इस दौरान राहुल एक हाउसबोट में आराम करेंगे। उनका यह दौरा बिल्कुल निजी बताया जा रहा है। वहीं, यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) के अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने यह जानकारी साझा की है।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस के दोनों वरिष्ठ नेता अपने निजी दौरे के दौरान श्रीनगर में किसी भी पार्टी नेता के साथ कोई राजनीतिक जुड़ाव या बैठक नहीं करेंगे। जेकेपीसीसी अध्यक्ष नेबताया कि राहुल पिछले एक सप्ताह से केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में हैं और शुक्रवार सुबह कारगिल में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करने के बाद वह श्रीनगर के लिए रवाना होंगे।राहुल गांधी शनिवार को अपनी मां सोनिया गांधी से मिलेंगे। 2019 में जम्मू-कश्मीर से लद्दाख को अलग कर के उसे केंद्रशासित प्रदेश का दर्जा दिया गया था। यह दर्जा मिलने के बाद राहुल गांधी पहली बार लद्दाख के दौरे पर गए हैं।

पूर्ववर्ती राज्य जम्मू और कश्मीर को भी अनुच्छेद 370 के तहत विशेष दर्जा हटाकर केंद्र शासित प्रदेश में बदल दिया गया।पिछले एक सप्ताह में, राहुल गुरुवार को कारगिल पहुंचने से पहले अपनी मोटरसाइकिल पर पैंगोंग झील, नुब्रा घाटी, खारदुंगला टॉप, लामायुरू और ज़ांस्कर सहित लगभग सभी प्रसिद्ध स्थानों का दौरा कर चुके हैं। एक अन्य कांग्रेस नेता ने कहा कि राहुल श्रीनगर जाने से पहले दोपहर में कारगिल से मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग पहुंचेंगे, जहां वह एक हाउसबोट और एक होटल में दो रात रूकेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *