मोदी के संसद भवन उद्घाटन को राहुल गांधी ने बताया राज्याभिषेक 

नई दिल्‍ली। पीएम मोदी द्वारा संसद भवन के उद्घाटन को राहुल गांधी ने राज्या‎‎भिषेक बताया है। जहां मुख्‍य विपक्षी दल कांग्रेस ने नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार किया, वहीं 20 अन्य विपक्षी दल भी समारोह से नदारद रहे। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा सुबह संसद के नए भवन के उद्घाटन समारोह पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने निशाना साधा। राहुल ने एक ट्वीट में कहा कि पीएम मोदी इस उद्घाटन को राज्‍याभिषेक समझ रहे हैं। कांग्रेस नेता ने लिखा ‎कि संसद लोगों की आवाज है! प्रधानमंत्री संसद भवन के उद्घाटन को राज्याभिषेक समझ रहे हैं। कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल से भी इस कार्यक्रम के विरोध में ट्वीट किए गए हैं। विपक्ष ने भाजपा पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित नहीं करने का आरोप लगाया। इसे भारत के पहले आदिवासी राष्ट्रपति का अपमान बताया है। उनकी टिप्पणी पीएम मोदी द्वारा रविवार को पूजा और हवन के बाद नए संसद भवन का उद्घाटन करने के बाद आई है। मोदी ने नए भवन में लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी के पास ऐतिहासिक सेंगोल भी स्थापित किया।
इधर पीएम मोदी ने नए संसद भवन के उद्घाटन की तस्वीरों के साथ एक ट्वीट में कहा, भारत की संसद के नए भवन का उद्घाटन किया गया है। हमारे दिल और दिमाग गर्व, आशा और वादे से भरे हुए हैं। यह प्रतिष्ठित इमारत सशक्तिकरण का उद्गम स्थल हो, सपनों को प्रज्वलित करे और उन्हें वास्तविकता में पोषित करे। यह हमारे महान राष्ट्र को प्रगति की नई ऊंचाई पर ले जाए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *