30 सितंबर को एमपी दौरे पर रहेंगे राहुल गांधी

भोपाल। मध्यप्रदेश में नवंबर के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जहां भाजपा के दिग्गज नेता प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं तो वहीं कांग्रेस भी अब इसी दिशा में आगे बढ़ रही है। आगामी 30 सितंबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वे शाजापुर के काला पीपल में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें, मध्यप्रदेश में प्रियंका गांधी ने 12 जून को चुनावी शंखनाद किया था, उसके बाद अब राहुल गांधी आ रहे हैं।
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन राजीव सिंह ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी 30 सितंबर को शाजापुर जिले की काला पीपल में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी का विधानसभा चुनाव से पूर्व मध्य प्रदेश का यह पहला बड़ा दौरा कार्यक्रम है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मध्य प्रदेश में जनता का ऐतिहासिक और अभूतपूर्व स्नेह मिला था। राहुल गांधी का शाजापुर दौरा मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए निर्णायक साबित होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *