प्रियंका के बाद राहुल गांधी का एमपी दौरा

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ ही महीने बचे हैं। चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी कमर कस ली हैं। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के बाद अब राहुल गांधी एमपी आएंगे। राहुल गांधी का 8 अगस्त को विंध्य का दौरा प्रस्तावित है। जहां वे विंध्य की धरती से कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाएंगे। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी सीधी जिले में भी आमसभा करेंगे।
प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर भाजपा कांग्रेस अपनी अपनी तैयारियों में जुट चुकी हैं। राहुल गांधी मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहें हैं। इसके पहले प्रियंका गांधी 22 जुलाई को ग्वालियर में रैली करने वाली हैं। वहीं राहुल गांधी 8 अगस्त को विंध्य दौरे पर आ रहे हैं। इसके साथ ही राहुल गांधी की आमसभा सीधी में आयोजित होगी।
राहुल गांधी सीधी में हुए पेशाब कांड के पीडि़त आदिवासी से भी मुलकात कर सकते हैं। वे सीधी जिले से लगे हुए शहडोल के ब्योहारी जाएंगे। विंध्य के कांग्रेस के कद्दावर नेता अजय सिंह ने सभा स्थल का दौरा किया हैं। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का कांग्रेस नेताओं के साथ निरीक्षण किया हैं।
बता दें कि 13 जून को प्रियंका गांधी ने जबलपुर में एक विशाल रैली निकाली थी। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में चुनावी अभियान की शुरुआत की थी। प्रियंका गांधी अब ग्वालियर में 22 जुलाई को एक रैली करने वाली हैं। इसके साथ ही 25 अगस्त को तीन ओबीसी, एससी और एसटी की अत्याधिक आबादी वाले क्षेत्रों में भी कांग्रेस रैली करेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *