कल उज्जैन आएगी राहुल गांधी की यात्रा, होर्डिंग में त्रिपुंड में नजर आए कांग्रेस नेता

उज्जैन ।    कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आगमन 5 मार्च को मक्सी से होगा। मक्सी में दोपहर का भोजन होगा। फिर यहीं पर परीक्षार्थियों से राहुल गांधी संवाद करेंगे। गांधी सबसे पहले महाकाल मंदिर जाकर भगवान महाकालेश्वर को पूजन करेंगे।  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पांच मार्च को उज्जैन नगरी में पहुंचेगी। यात्रा का आगमन मक्सी रोड से होगा। उज्जैन आगमन के बाद राहुल गांधी सबसे पहले महाकाल मंदिर जाकर भगवान महाकालेश्वर को पूजन करेंगे। 

मंगलवार को राहुल गांधी युवा अधिकार रैली के रूप में महाकाल चौराहा से गुदरी, पटनी बाजार, गोपाल मंदिर, सराफा, सतीगेट, कंठाल, नई सड़क, दौलतगंज, मालीपुरा होते हुए देवासगेट चौराहा तक रोड शो करेंगे। वे वाहन में सवार रहकर जनता का अभिवादन स्वीकारते हुए आगे बढ़ेंगे। रोड शो के समापन पर देवासगेट चौराहे पर राहुल गांधी सभा को संबोधित करेंगे। सभा के बाद यात्रा के साथ राहुल गांधी बडऩगर मार्ग की तरफ आगे बढ़ेंगे। यात्रा का रात्रि विश्राम इंगोरिया में रहेगा। इस यात्रा को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और शहर में भी होर्डिंग-बैनर लगा दिए गए है। लेकिन शहर में लगे भारत जोड़ो नया यात्रा के होर्डिंग अनायास ही लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं, क्योंकि इन होर्डिंग में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के सिर पर त्रिपुंड लगा हुआ है। जोकि शहर भर में खासी चर्चा का विषय बना हुआ है।  प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश कांग्रेस ने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के अंतर्गत प्रदेश में होने वाले कार्यक्रमों में राहुल गांधी उज्जैन में युवा अधिकार रैली निकालेंगे। बडऩगर में महिला संवाद होगा। इसमें राहुल गांधी महिलाओं के हित में काम करने वाले विभिन्न संगठनों से जुड़ी महिलाओं के साथ चर्चा करेंगे। वहीं, उज्जैन में युवा अधिकार रैली होगी। इसमें वे अग्निवीर योजना के उम्मीदवारों, पूर्व सैनिकों, किसानों, पटवारी परीक्षार्थियों, एमपीपीएससी की तैयारी कर रहे युवाओं, महिलाओं से संवाद करेंगे।

हर पॉइंट के लिए एक प्रभारी नियुक्त

कांग्रेस ने राहुल गांधी की यात्रा के पूरे रूट पर हर स्थान के लिए एक नेता को जिम्मेदारी दी गई है। स्वागत, रोड शो, नुक्कड़ सभा, दोपहर भोजन, रात्रि विश्राम ,संवाद और जनसभा के लिए सीनियर लीडर इंचार्ज बनाए गए हैं।

रोड शो के पहले महाकाल दर्शन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आगमन 5 मार्च को मक्सी से होगा। मक्सी में दोपहर का भोजन होगा। फिर यहीं पर परीक्षार्थियों से राहुल गांधी संवाद करेंगे। यहां स्वप्निल कोठारी, विक्रांत भूरिया और आशुतोष चौकसे प्रभारी बनाए गए हैं। इसके बाद कायथा में विधायक महेश परमार और विजयगंज मंडी में मनोज राजानी के नेतृत्व में स्वागत होगा। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *