राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की साड़ियों की होली जलाएगा परिवार, मां ने कहा- बुरी यादें करेंगे आग के हवाले

इंदौर। देशभर में चर्चित हुए राजा रघुवंशी हत्याकांड को परिवार भूल नहीं पा रहा। उसके स्वजन हर त्योहार पर राजा के साथ बिताए पलों को याद कर भावुक हो जाते हैं। उन्होंने होली में सोनम के शादी की साड़ियों को जलाने का फैसला किया है।

राजा की मां उमा रघुवंशी ने बताया कि होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है। सोनम को तो कानून सजा देगा, लेकिन उसकी साड़ी और उससे जुड़ी बुरी यादों को हम आग के हवाले करेंगे। यह वही साड़ी है, जो सोनम ने शादी के समय पहनी थी।

होली की पुरानी वीडियो देख हुईं भावुक

राजा की मां बेटे की पुरानी होली की वीडियो देखकर भावुक हो गईं। उन्होंने बताया कि पिछले साल सोनम ने खुद राजा को रंग लगाने के लिए बुलाया था। दोनों ने साथ में गुलाल से होली खेली थी। राजा का परिवार होलिका दहन के दिन विशेष पूजा भी करेगा। बता दें कि दशहरे पर भी सोनम का पुतला दहन किया गया था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *