4 बार रीवा से विधायक रहे राजेन्द्र शुक्ल चौथी बार मंत्री बने

रीवा ।  रीवा विधानसभा के चार बार के विधायक राजेन्द्र शुक्ल को शिवराज सरकार के चाैथे मंत्रिमंडल में मंत्री बना दिया गया है। शनिवार की सुबह 9 बजे शपथ लेते ही रीवा में जश्न का माहौल है। ढेकहा स्थित अटल कुंड भाजपा कार्यालय में नेता, कार्यकर्ता और समर्थकों ने पटाखे फोड़कर उत्साह दिखाया है। साथ ही मिठाई खिलाकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया है। एक दूसरे को शुभकामनाएं दी हैं।

चौथी बार मंत्री बने

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजेन्द्र शुक्ल रीवा के विकास पुरुष है। उनके लिए मंत्रिमंडल में दो ही माह काफी है। वे रुके हुए कार्यों को जल्द से जल्द स्वीकृत करा लेंगे। विधानसभा चुनाव 2023 के दो माह पहले आखिरकार मंत्रिमंडल विस्तार कर दिया गया है। नए मंत्रियों में सबसे पहले महाकौशल से गौरीशंकर बिसेन, विंध्य से राजेंद्र शुक्ला और बुंदेलखंड से राहुल लोधी ने शपथ ली। तीन लोगों की शपथ के साथ शिवराज कैबिनेट में अब 33 मंत्री हो गए हैं। 1 पद अब भी खाली है।

चार बार के विधायक राजेंद्र शुक्ल

रीवा विधानसभा सीट से चार बार के विधायक हैं। अपने पहले ही कार्यकाल में मप्र सरकार से मंत्री रह चुके हैं। वे विंध्य अंचल में भाजपा का बड़ा चेहरा हैं। 2003 में पहली बार भाजपा की टिकिट से विधायक बने। इसके बाद 2008, 2013 और 2018 लगातार जीतते आ रहे हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को विंध्य में बड़ी कामयाबी मिली थी। रीवा की सभी 8 सीट बीजेपी जीती थी। तब से उनको पूरे विंध्य का नेता माना जा रहा है। मौजूदा समय में रीवा जिले में मात्र 6 विधानसभा सीटें बची हुई जबकि 2 विधानसभा क्रमश देवतालाब व मऊगंज टूटकर मऊगंज जिले में चली गई हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *