मिग-21 फाइटर प्लेन का जिक्र कर रूस को लेकर राजनाथ सिंह ने कह दी बड़ी बात, जानें क्या बोले रक्षा मंत्री

नई दिल्ली : भारतीय वायुसेना के पहले सुपरसोनिक विमान को शुक्रवार को सेवामुक्त कर दिया गया। इस मौके पर आयोजित समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। अपने भाषण में राजनाथ सिंह ने कहा कि मिग-21 राष्ट्रीय गौरव और रक्षा कवच है। उन्होंने कहा कि इससे हमारा इससे गहरा लगाव है और इसने हमारे आत्मविश्वास को आकार दिया है। सिंह ने कहा कि मिग-21 सैन्य विमानन का इतिहास अद्भुत फाइटर प्लेन है। मिग-21 ने सैन्य विमानन यात्रा में कई गौरवपूर्ण क्षण जोड़े हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि मिग-21 केवल एक विमान या मशीन ही नहीं, बल्कि भारत-रूस के मजबूत संबंधों का प्रमाण भी है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जब मिग-21 की बात आती है, तो अक्सर कहा जाता है कि भारतीय वायुसेना 60 साल पुराना विमान उड़ा रही थी। उन्होंने कहा, मैं इस अवसर पर एक महत्वपूर्ण तथ्य स्पष्ट करना चाहता हूँ। 1960 और 1970 के दशक में हमारे सशस्त्र बलों में आए मिग-21 विमान बहुत पहले ही सेवा से रिटायर्ड हो चुके हैं।

मिग-21 को रखा गया अपडेट

रक्षा मंत्री ने बताया कि अब तक हम जो मिग-21 विमान उड़ा रहे थे, वे अधिक से अधिक 40 साल पुराने थे। ऐसे विमानों के मानकों के हिसाब से 40 साल का जीवनकाल पूरी तरह से सामान्य है। कई देशों में ऐसे लड़ाकू विमानों को बस इतने ही समय तक सक्रिय रखा जाता है। लेकिन मिग-21 की एक खास बात यह है कि इसे तकनीकी रूप से हमेशा अपडेट रखा गया है

उन्होंने कहा कि जिस मिग-21 को हम देख रहे हैं, उसे त्रिशूल, विक्रम, बादल और बाइसन जैसे नामों से भी जाना जाता रहा है। इसके वर्तमान स्वरूप को अपडेट किया गया था। राजनाथ सिंह ने कहा कि यहां, मैं हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की भी सराहना करता हूं, जिसने अपने एडवांस रडार और एवियोनिक्स के साथ मिग-21 को निरंतर अपडेट करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *