सलमान खान की शादी के लिए राखी ने मांगी मन्नत, “मैं चप्पल नहीं पहनूंगी”….

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह हर बार लोगों की अटेंशन पाने के लिए कुछ न कुछ ऐसा कर जाती हैं कि हर कोई उनकी हरकतों पर हैरान हो जाते हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो ने फिर से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस बार राखी, सलमान खान की शादी को लेकर टाॅक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  

एयरपोर्ट पर नंगे पैर चलती दिखीं राखी सावंत

राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह एयरपोर्ट पर नजर आ रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि राखी ने पैरट ग्रीन कलर का टॉप और ब्लू डेनिम जींस कैरी किया है। इसके साथ राखी पिंक कलर के जैकेट से खुद का फेस कवर करती नजर आ रही हैं, लेकिन सबकी नजर राखी के पैरों पर पड़ी। बता दें कि राखी एयरपोर्ट पर नंगे पैर चलती दिखीं।

सलमान खान की शादी के लिए राखी ने इस चीज का किया त्याग

राखी सावंत को नंगे पैर चलते देख पैपराजी से रहा नहीं गया। उन्होंने एक्ट्रेस से पूछा कि आप नंगे पैर क्यों हैं? इस पर राखी ने कहा, ‘मेरी मन्नत है, मैं श्रीलंका, दुबई से बिना चप्पल के आई ताकि सलमान खान की शादी हो जाए। तब तक मैं चप्पल नहीं पहनूंगी।'  इसके बाद वह कहती हैं, ‘अरे सभी देखो मेरे पैर छिल गए। सलमान भाई शादी करो, मेरे पैर छिल गए। शादी करो, बच्चे दो, हमारे देश को भी बच्चे दो। मैं श्रीलंका और दुबई से आपके लिए नंगे पैर आई हूं।'

वीडियो पर आ रहे हैं फैंस के मजेदार कमेंट्स

राखी सावंत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके सइ वीडियो पर यूजर्स के लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘फिर तो ये मरते दम तक चप्पल नहीं पहनेगी।' वहीं एक ने लिखा, ‘राखी पागल हो गई है। कुछ भी करती रहती है।' एक ने लिखा, ‘राखी की चप्पल टूट गई होगी तभी कैमरा में आने के लिए ये सब ड्रामा कर रही है।' ऐसे कई और रिएक्शन इस वीडियो पर आ रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *