अयोध्या में राम मंदिर बालासाहेब ठाकरे का सपना था : सीएम शिंदे

लखनऊ। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे का अयोध्या में भव्य राम मंदिर का सपना अब साकार हो रहा है। रविवार को अयोध्या के लिए रवाना होने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, बाला साहेब ठाकरे का अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने का जो सपना था अब वह साकार हो रहा है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देता हूं। अयोध्या हमारे लिए गर्व और भक्ति का विषय है। गौरतलब है ‎कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रविवार को अपनी पार्टी के विधायकों, सांसदों और भाजपा नेताओं के साथ अयोध्या पहुंचे। पिछले साल महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने के बाद अयोध्या ‎स्थिति राम मंदिर की उनकी पहली यात्रा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *