रणबीर और अरिजीत ने स्टेज पर एक-दूसरे को किया सलाम, इंटरनेट पर धूम मचा रहा वीडियो 

हिंदी सिनेमा में अपनी जादुई आवाज के लिए मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह का हाल ही में चंडीगढ़ में एक कॉन्सर्ट था, जहां सिंगर को अभिनेता रणबीर कपूर ने भी जॉइन किया। रणबीर और अरिजीत का वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। 

रणबीर ने अरिजीत को कॉन्सर्ट में किया जॉइन

शनिवार को चंडीगढ़ में अरिजीत सिंह कॉन्सर्ट में रणबीर कपूर के साथ तहलका मचाते हुए दिखाई दिए। रणबीर का कॉन्सर्ट में आना फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था। 'एनिमल' (Animal) स्टार रणबीर और सिंगर अरिजीत सिंह ने कॉन्सर्ट में धमाका कर दिया। दोनों ने साथ में कई ब्लॉकबस्टर गाने गाए। इस बीच एक वीडियो ने फैंस का दिल छू लिया।

रणबीर कपूर और अरिजीत सिंह ने किया एक-दूसरे का अभिवादन

दरअसल, कॉन्सर्ट में आकर रणबीर कपूर ने अरिजीत सिंह का सम्मान करते हुए उन्हें सलाम किया। रणबीर घुटनों के बल झुककर अरिजीत सिंह का अभिवादन करते नजर आए। रणबीर के बाद अरिजीत भी स्टेज पर घुटनों के बल झुककर सलाम करते दिखे। दोनों का एक-दूसरे के प्रति इतना सम्मान देखकर फैंस खुशी से झूम गए। सोशल मीडिया पर इन दोनों स्टार्स का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। 

एक यूजर ने कहा, 'शादी ने सच में रणबीर को आकार देने में मदद की है। यहां सादगी बिकती है।' एक ने कहा, 'एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे रणबीर और अरिजीत।' एक ने कहा, 'शादी के बाद रणबीर का बिहेवियर बिल्कुल चेंज हो गया है।' एक ने कहा, 'यह बहुत प्यारा है।' 

अरिजीत सिंह ने एनिमल में गाया रोमांटिक गाना

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'एनिमल' में एक रोमांटिक गाना हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसका टाइटल 'सतरंगा' है। इस गाने को अरिजीत सिंह ने आवाज दी है। ये गाना इस साल के सबसे पसंदीदा सॉन्ग्स में से एक है। 

बता दें कि रणबीर कपूर की 'एनिमल' 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर के अपोजिट रश्मिका मंदाना हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *