दुष्कर्म पीड़िता ने दिया बच्ची को जन्म, पुलिस आरोपियों का करा रही डीएनए टेस्ट

लखनऊ। यूपी के लखनऊ में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने एक बच्ची को जन्म दिया है। अब पुलिस बच्चे के पिता का पता लगाने के लिए गिरफ्तार किए गए आरोपियों का डीएनए करा रही है। इसके बाद बच्ची के असली पिता का पता चल सकेगा। जानकारी के मुताबिक गैंगरेप पीड़िता ने 18 अक्टूबर को एक बच्ची को जन्म दिया। प्रकाश, कमल, श्रवण और अवधेश यादव ने बच्चे से दुष्कर्म करने के आरोपी हैं। ऐसे में उनके ब्लड सैंपल लिए गए हैं ताकि बच्ची द्वारा दिए गए बच्चे को असली पिता का पता लगाया जा सके। लखनऊ के थाना ठाकुरगंज में बच्ची के ही मोहल्ले में रहने वाला प्रकाश 20 अक्टूबर 2023 को अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया था और बंधक बनाकर दो दिन तक दुष्कर्म किया। कुछ दिन बाद उसने बच्ची को सीतापुर के रहने वाले कमल को बेच दिया था। आरोप है कि कमल ने कई दिनों तक पीड़िता से दुष्कर्म किया इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई। इसके बाद आरोपी ने इसे सीतापुर के रहने वाले सरवन यादव को बेच दिया। आरोप हैं की श्रवण और उसके साथ ही अवधेश ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस पूरे मामले में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिसमें चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता 10 सितंबर को रात में किसी तरह भाग कर घर पहुंची और ठाकुरगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें प्रकाश कमल कुमार, सरवन यादव और अवधेश और सरवन के बड़े भाई के ऊपर सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य मामलों में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस ने प्रकाश, कमल कुमार, श्रवण और अवधेश को गिरफ्तार किया। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *