नाबालिग से दरिंदगी ! छाती पर ब्लेड से लिखा नाम, लाइटर से जलाए बाल..

कानपुर | कानपुर में बर्रा कर्रही स्थित एमजी कैफे (हुक्काबार) में डॉक्टर दंपती की 16 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म के आरोपी कर्रही निवासी विनय ठाकुर ने किशोरी पर जुल्मो-सितम की इंतेहा कर दी थी। किशोरी कोटा में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी।वहां पहुंचे विनय ने उसे होटल के कमरे में बुलाकर मारपीट की। उसकी छाती पर ब्लेड से अपना नाम लिख दिया। धमकी देते हुए लाइटर से उसके बाल तक जला दिए थे। यह जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी है। इलाके में रहने वाले डॉक्टर दंपती की 16 वर्षीय इकलौती बेटी से विनय ठाकुर ने दोस्ती करने के बाद उसके अश्लील वीडियो बना लिए।

उसे लगातार ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। लोकलाज के भय से परिजनों ने किशोरी को वर्ष 2020 में पढ़ाई के कोटा भेज दिया था। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि विनय बीते साल बेटी का पीछा करते हुए कोटा पहुंचा।वहां उसकी धमकी देकर होटल में बुलाया और जमकर मारपीट की। यातनाओं की हद पार कर दी। किसी और से शादी न कर सके, इसलिए छाती पर ब्लेड से विनय ठाकुर लिख दिया था। आरोप है कि विनय ने छात्रा का बैंक खाता हैक कर रखा था। परिजना उसमें जो भी रुपये डालते थे वह अपने खातों में ट्रांसफर कर लेता था।

छात्रा का लैपटॉप और मोबाइल भी बेच डाला था। इससे बेटी अवसाद में आ गई थी। इसके चलते उसे वापस बुला लिया था। इसके बाद भी विनय ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और बीते शुक्रवार को कर्रही स्थित एमजी कैफे में उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया।विनय के दोस्तों में अमन सेंगर, अजय ठाकुर व पांच अज्ञात ने भी उससे दुष्कर्म का प्रयास किया और मारपीट की। मामले में पुलिस ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी। वहीं, वारदात के 48 घंटे बाद भी पुलिस एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।

पुलिस की जांच में पता चला कि सभी आरोपी रईस घरों की बिगडै़ल औलादें हैं। माता पिता की दौलत की दम पर उनका नाबालिग से दुष्कर्म का दुस्साहस बढ़ा। दुष्कर्म का मुख्य आरोपी विनय सिंह कानपुर देहात, गजनेर के करसा गांव की पूर्व प्रधान गीतादेवी का बेटा है।पिता महेंद्र सिंह का प्रॉपर्टी का काम है। वहीं, दूसरे आरोपी अमन सेंगर के पिता धर्मेंद्र सेंगर भी बड़े प्रॉपर्टी डीलर हैं। सूत्रों के अनुसार उन्होंने खाड़ेपुर में करोड़ों जमीनें बेची हैं। सूत्रों के अनुसार सभी आरोपियों का अधिकांश समय इलाके के हुक्काबारों में नशेबाजी करते हुए बीतता है।एसीपी अभिषेक पांडेय ने बताया कि एमजी कैफे के संचालक से पूछताछ की जा रही है। उसकी भूमिका संदिग्ध मिली है। उन्होंने बताया आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों को सक्रिय किया गया है। जल्द सभी की गिरफ्तारी की जाएगी।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *