रश्मिका मंदाना के देवर ने किया भाभी का इस तरह स्वागत, कहा- मुझे समझ नहीं आता था कि कैसे रिएक्ट करूं

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं। दोनों अब ऑफिशियली पति-पत्नी बन चुके हैं। शादी के तुरंत बाद दोनों सितारों ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए एक-दूसरे के लिए अपने दिल में छिपे बेइंतहां प्यार का इजहार किया जो पहली बार था। इससे पहले तक इन्होंने कभी खुलकर अपने रिश्ते पर बातें नहीं की। खैर, अब रश्मिका मंदाना के देवर यानी विजय देवरकोंडा के भाई ने अपनी भाभी ‘वादिना’ को ऑफिशियली वेलकम किया है।

विजय के भाई आनंद देवरकोंडा ने भाई की शादी पर एक इमोशनल पोस्ट किया है। उन्होंने इस पोस्ट नें रश्मिका को अपनी ‘वदिना’ (तेलुगु में भाभी के लिए इस्तेमाल होने वाला शब्द) के रूप में स्वागत किया है। इसी के साथ न्यूली मैरिड कपल की कुछ प्यारी तस्वीर भी शेयर की हैं।

‘कई बार ऐसा हुआ कि फैंस चिल्लाते थे- वदीना, एला उनारू’

देवर ने अपनी भाभी का स्वागत करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘आनंद देवरकोंडा ने अपने भाई और भाभी की शादी की तस्वीरों के बाद अब दिल का हाल सुनाया है। उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘कई बार ऐसा हुआ कि फैंस चिल्लाते थे- वदीना, एला उनारू’ और मुझे समझ नहीं आता था कि कैसे रिएक्ट करूं।

‘मुझे अपनी वदीना के रूप में एक मोस्ट पॉजिटिव और दयालु इंसान मिली’

आज मेरे भाई की शादी हो गई है और मुझे अपनी वदीना के रूप में एक मोस्ट पॉजिटिव और दयालु इंसान मिली हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि दोनों जीवन भर ऐसे ही मुस्कुराते रहें। जीवन भर साथ रहें!’

विजय और रश्मिका की शादी 26 फरवरी, 2026 को हुई

विजय और रश्मिका की शादी 26 फरवरी, 2026 को उदयपुर के आलीशान आईटीसी ग्रैंड भारत रिसॉर्ट में हुई। इस समारोह में करीबी परिवार के सदस्य और फिल्म जगत के कुछ चुनिंदा दोस्त ही मौजूद थे। शादी के लिए सुबह की शुरुआत तेलुगु अंग-वस्त्रम अनुष्ठान और गणेश पूजा से हुई, जिसके बाद पारंपरिक कोडवा रीति-रिवाजों का पालन किया गया।

कांजीवरम साड़ी में रश्मिका बेहद खूबसूरत दिख रही थीं

शादी के मंडप में, गेंदे और चमेली के फूलों से सजे विवाह स्थल पर दोनों अपनों के बीच एक-दूसरे के साथ के साथ शादी के इस बंधन में बंध गए। दोनों सितारे पारंपरिक परिधानों में सजे थे। विजय ने रेशमी धोती और अंग-वस्त्रम पहनी थी, जबकि रश्मिका ने कांजीवरम साड़ी पहनी थी।

शादी के समारोह की कई झलकियां सामने आईं

दोनों की शादी तेलुगु परंपराओं के अनुसार सम्पन्न हुईं। शादी की रस्में 23 फरवरी से शुरू होकर तीन दिनों के प्री वेडिंग समारोह के साथ खत्म हुई। विवाह के बाद मेहमानों ने होटल के बाहर काजू बर्फी बांटी। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 23 फरवरी को उदयपुर पहुंचे थे। अगले दो दिनों तक उनकी प्री-वेडिंग कार्यक्रम हुए। इस दौरान होटल कैंपस में एक क्रिकेट मैच हुआ, जिसे ‘वीरोश प्रीमियर लीग’ नाम दिया गया था। दोनों कलाकारों ने इन समारोहों की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर कीं। बुधवार को विजय देवरकोंडा ने हल्दी की रस्म की तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें गोलाकार पुष्प सज्जा, लकड़ी के छोटे स्टूल और ‘रुशी’ और ‘विजय’ लिखे प्लेकार्ड दिखाई दिए। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा सख्त रही और होटल में निजी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी। विजय देवरकोंडा तेलुगु सिनेमा में ‘अर्जुन रेड्डी’ जैसी हिट फिल्म के लिए जाने जाते हैं, जबकि रश्मिका मंदाना ‘गीता गोविंदम’ और ‘पुष्पा: द राइज’ जैसी फिल्मों से लोकप्रिय हुईं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *