फिल्म ‘एनिमल’ से रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक हुआ रिवील

बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म 'एनिमल' का हर कोई बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहा है। डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी 'एनिमल' को लेकर फैंस में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है।

हाल ही में इस मूवी से रणबीर कपूर और अनिल कपूर के फर्स्ट लुक पोस्टर रिवील किए गए हैं। अब इस कड़ी में अगला नाम साउथ सुपरस्टार रश्मिका मंदाना को जोड़ दे दीजिए। शनिवार को 'एनिमल' से रश्मिका का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आ गया है।

'एनिमल' से रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक आया सामने

काफी समय पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ रश्मिका मंदाना हिंदी सिनेमा के कलाकार रणबीर कपूर के साथ पहाड़ियों में शूटिंग करती हुई नजर आई थीं। इस वीडियो के सामने आने के बाद ये खुलासा हुआ था कि रणबीर और रश्मिका एक फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसका नाम 'एनिमल' है। अब इस मूवी से रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है।

शनिवार को रश्मिका मंदाना ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर 'एनिमल' से अपने लुक की झलक दिखाई है। रश्मिका ने इस ट्वीट में लिखा है- ''मिलिए गीतांजलि से''। इस तरह से साउथ एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी भी दे दी है कि एनिमल में उनके किरदार का नाम क्या होने वाला है।

इस पोस्टर में ये साफ देखा जा सकता है कि रेड और व्हाइट कॉम्बिनेशन की इस साड़ी में रश्मिका मंदाना अपनी सादगी से हर किसी का दिल जीत रही हैं। सोशल मीडिया पर रश्मिका मंदाना के एनिमल मूवी के लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। 

जल्द रिलीज होगा 'एनिमल' का टीजर

रश्मिका मंदाना से पहले रणबीर कपूर और अनिल कपूर के फिल्म 'एनिमल' से लुक सामने आ चुके हैं। जल्द ही इस फिल्म का टीजर भी रिलीज किया जाएगा। बता दें कि डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' का टीजर 28 सितंबर सुबह 10 बजे रिलीज किया जाएगा। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *